छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार हिंसा आगजनी की न्यायिक जांच के लिए 18 को बलौदाबाजार आएंगे न्यायिक आयोग के अध्यक्ष…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा आगजनी की न्यायिक जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सीबी बाजपेयी 18 जुलाई को सुबह नौ बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे, जहां से गिरौदपुरी व महकोनी स्थित अमर गुफा जाकर घटना की जांच करेंगे.
बता दे कि अमर गुफा स्थित जैतखाम काटे जाने और उसके बाद पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट सतनामी समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी जिसके बाद राज्य शासन ने न्यायिक जांच का आदेश दिया था. वहीं घटना से आक्रोशित सतनामी समाज ने बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में प्रदर्शन किया था, जिसमें पूरे प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी लोग पहुंचे थे. प्रदर्शन के बाद कलेक्टर व एसपी कार्यालय में आगजनी हिंसा तोड़फोड़ की घटना हुई थी.



