व्यापार

 CG Power और Jindal Saw समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर सोमवार को गिरावट देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख सूचकांक टूटकर बंद हुए थे। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 324.17 अंक लुढ़ककर 83,246.18 अंक पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 108.85 अंक की गिरावट के साथ 25,585.50 अंक पर बंद हुआ था।

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार बीते सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक स्तर पर टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताएं बढ़ने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और आईसीआईसीआई बैंक में भारी बिकवाली होने से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 324 अंक के नुकसान में रहा था। जबकि निफ्टी 109 अंक टूटा था। कंपनियों के अपेक्षाकृत कमजोर तिमाही नतीजों, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आने और शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से भी निवेशक धारणा प्रभावित हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 324.17 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 83,246.18 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 672.04 अंक तक फिसलकर 82,898.31 पर आ गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 108.85 अंक यानी 0.42 फीसदी टूटकर 25,585.50 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्‍यादा 3.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी 2.26 फीसदी टूटे थे। इसके अलावा टाइटन, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Jindal Saw, Welspun Corp, JSW Infrastructure, CG Power and Industrial Solutions, ABB Power, InterGlobe Aviation और Polycab India हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Wipro, RBL Bank, IDBI Bank, MRPL, HBL Power, Reliance Infrastructure और Jubilant Pharmova के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button