छत्तीसगढ़राजनीति

CG: विपक्ष के पार्षदों ने महापौर मुर्दाबाद के लगाए नारे, बिरगांव नगर-निगम का मामला.

रायपुरः बिरगांव नगर-निगम में बजट के दौरान हंगामा हो गया. विपक्ष के पार्षदों ने महापौर के टेबल पर पानी डाला. और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए.
रायपुर के बिरगांव नगर निगम में बजट भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विपक्षी पार्षदों ने महापौर नंदलाल देवांगन पर कैन से पानी डाल दिया और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. जिसके बाद यहां का माहौल गरमा गया.

दरअसल, महापौर नंदलाल देवांगन बिरगांव नगर निगम के लिए 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे. इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने उनके ऊपर और टेबल पर कैन से पानी डाल दिया. इसके बाद महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. बता दें कि विपक्ष ने यह हंगामा पानी की समस्या को लेकर किया.

बता दें कि गुरुवार को रायपुर के बिरगांव नगर निगम में महापौर ने 149 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.वहीं विपक्ष के पार्षद गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे और उन्होंने बजट-भाषण के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया और महापौर नंदलाल देवांगन पर पानी डाल दिया. इस दौरान विपक्ष ने महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button