छत्तीसगढ़

CG : गृह मंत्री शाह का दौरा रद्द,`मोहन-विष्णु` आज कवर्धा में मिलकर संभालेंगे कमान

कवर्धा, 6 अप्रैल 2024|आज कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे। उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है।

अब उनकी जगह पर एमपी के सीएम मोहन यादव व सीजी के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे।

शुक्रवार को आयोजन की तैयारी को लेकर भाजपा नेता लगे हुए थे। कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट अंतर्गत आता है। इस जिले में कवर्धा व पंडरिया विधानसभा हैं। इन दोनों सीट पर भाजपा के विधायक है। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट दिलाने में पार्टी के नेता लगे हुए है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में लगी है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में है। उनके द्वारा भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पार्टी के नेताओ की माने तो कबीरधाम जिले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button