छत्तीसगढ़
CG : पूर्व महामंत्री ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भेजा मानहानि का नोटिस, 15 दिनों के भीतर माँगा जवाब

रायपुर, 3 अप्रैल 2024|लोकसभा चुनाव में ज्यादा दिन बचे नहीं हैं. भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई तेज हो गई है. लेकिन एक लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच भी कुछ दिनों से चल रही है. ये लड़ाई पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच है. पूर्व मंत्री ने भूपेश बघेल के बयान पर अब उनको मानहानि का नोटिस भेजा है.

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है. नोटिस में 15 दिन के अंदर माफी मांगने कहा है. माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई करने बात कही गई है



