छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर में भूकंप के झटके, बर्तन गिरने के डर से घरों से बाहर निकले लोग

जगदलपुर, 25  अप्रैल 2024। जगदलपुर के भूकंप का खबर से नेशनल सिसमोलाजी सेंटर दिल्ली ने मैन्युअल कैल्कुलेशन करने के बाद पाया है कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है, इसकी पुष्टि किया है।

बुधवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक से जमीन के कंपन होने के साथ ही घरों के बर्तन गिरते ही लोग डर के चलते घर से बाहर निकल सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए। कुछ सेकेंड के लिए आये इस भूकंप से लोगों में डर देखा गया।
ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बताया जा रहा है यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट में आया, जिसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर आकर खड़े हो गए, वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और अपने रिश्तेदारों से उनके क्षेत्रों में भी भूकंप के झटकों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही रिश्तेदारों के सुरक्षित होने का हाल चाल पूछा गया।


मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था, अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, आधा घंटा के बाद ही जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। फिलहाल इस भूकंप के झटकों के बारे में जांच की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button