अन्य खबरें

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला…!!

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लंच के खाने को लेकर पति और पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि नाराज पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच ‘लंच में क्या बनेगा’ को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वारदात में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति और पत्नी के बीच जब विवाद हो रहा था तब उनका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा था, लेकिन गुस्साए पति ने अपने बेटे पर भी हमला कर दिया। इसके बाद बेटा अपनी जान बचाकर घर से भाग गया।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button