छत्तीसगढ़

CG :बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर,सीएफ जवान की मौत

जांजगीर चांम्पा:जांजगीर जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में सीएफ (CF) जवान की दर्दनाक मौत हो गई है । वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर 11:00 से 12:00 के बीच पनगांव निवासी सूरज पटेल पिता निर्मल पटेल और विक्रम पटेल पिता अमृत पटेल बाइक में सवार होकर साथ पनगांव से मुड़पार होते हुए अपने रिश्तेदार के यहां सिल्ली गांव जा रहा था तभी मुड़पार गांव से सिल्ली के बीच सड़क में सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई. जिससे सूरज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. उनका सिर फटकर का अलग हो गया वहीं विक्रम को भी घटना में गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम व मुलमुला पुलिस  मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे पर लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिरहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है परिवार एवं दोस्तों में मातम छाया हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button