छत्तीसगढ़

CG – तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर मौत..!

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान अवधेश गुरुवचन (28 वर्ष) एवं मोनू उर्फ अखिलेश गुरुवचन, दोनों निवासी रामानुजनगर तथा श्याम सिंह गोंड (45 वर्ष) निवासी ग्राम घाघरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों ग्राम घाघरा से एक ही मोटरसाइकिल पर किसी कार्य से निकले थे। काफी देर तक गंतव्य पर नहीं पहुंचने और मोबाइल संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान धनहर के पास तिलोखन जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे तीनों के शव पड़े होने की सूचना मिली।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित मार्गों पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button