स्वास्थ्य

पूरे देश में 1000 के पार हुए कोरोना के मामले, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मरीज

डेस्क: दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर मामले बढ़ते हैं तो अस्पतालों में पूरी व्यवस्थाएं हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह 24 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘कोविड-19 डैशबोर्ड’ के अनुसार, पिछले सप्ताह उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99 थी।  पूरे देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 को पार कर गई है, जो की चिंता का विषय है। 

 

स्थिति नियंत्रण में है: दिल्ली सरकार 

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आंकड़ों की पुष्टि की और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अधिकारी किसी भी संभावित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हाल के हफ्तों में कोविड से संबंधित किसी भी मौत की सूचना नहीं है। इस बीच, एक कार्यक्रम से इतर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा- ‘‘हमारे पास कोविड-19 मामलों का विवरण है। हमारे अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं। हमने एक परामर्श भी जारी किया है। हमने स्थिति का विश्लेषण किया है और कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है।” 


स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विभिन्न राज्यों में दर्ज किए गए ज्यादातर कोविड मामले हल्के प्रकृति के हैं और मरीजों की घर पर ही देखभाल दी जा रही है। कोविड-19 के कुछ मामले मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और आईसीएमआर के अखिल भारतीय श्वसन वायरस निगरानी नेटवर्क के माध्यम से कोविड-19 समेत श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत अखिल भारतीय प्रणाली है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

ये हैं देश के हालात

इस बीच, आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के नये उभरते स्वरूप एनबी.1.8.1 का एक मामला और एलएफ.7 के चार मामले सामने आए हैं। आईएनएसएसीओजी के अनुसार, भारत में सबसे आम स्वरूप जेएन.1 बना हुआ है, जिसमें परीक्षण किए गए नमूनों का 53 प्रतिशत शामिल है, इसके बाद बीए.2 (26 प्रतिशत) और अन्य ओमिक्रॉन स्वरूप (20 प्रतिशत) का स्थान है। कई राज्यों के अधिकारियों ने शनिवार, 24 मई को और अधिक मामलों की सूचना दी। गत 19 मई तक देश में 257 सक्रिय माम

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button