छत्तीसगढ़

NSUI कार्यकर्ताओं से मारपीट मामला, PCC चीफ के धरने के बाद पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की FIR

रायपुर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से हुई झड़प पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुए धरने के बाद पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की। जहां कल एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी.

दीपक बैज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि झड़प में एक एनएसयूआई कार्यकर्ता का सिर फूट गया और एक की नाक टूट गई। इसको लेकर उन्होंने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।दीपक बैज ने कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रही है और कानून का समान रूप से पालन नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जब तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। पांच घंटे के लगातार प्रदर्शन के बाद, अंततः पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button