मध्यप्रदेश

रील बनाने के चक्कर में नहर में गिरी कार, 2 दोस्तों की मौत

भोपाल : भोपाल के कोलार इलाके में दो युवकों की जान एक हादसे में चली गई, जब वे अपनी कार में स्नेप बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के अनुसार, पलाश गायकवाड़ अपने दोस्तों विनित और पीयूष के साथ रात को कोलार क्षेत्र में कार में घूमने गए थे। बतया जा रहा है कि तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से Snap बना रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर इनायतपुर नहर में गिर गई। इस हादसे में पलाश और विनित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने दोनों मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के शव कार के कांच तोड़कर मुश्किल से निकाले गए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस का कहना है कि पीयूष के बयान अभी पूरी तरह से दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि रील बनाने और स्टंट करने के चक्कर में युवा अपनी जान को खातरे में डाल रहे हैं। ये हादसा भी इसी कारण हुआ है। कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वह रील बनाने स्टंट करने से बचें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button