खेल

हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अनबन पर कप्तान रोहित ने तोड़ी चुप्पी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद बीजीटी में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 3-1 से हार गई। वहीं इसके बाद से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरे सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में सबकुछ ठीक नहीं है, दोनों के बीच अनबन चल रही है, लेकिन इन दावों की सच्चाई कप्तान रोहित शर्मा ने सामने रख दी है। रोहित ने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। 

रोहित शर्मा ने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर उस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करते तो बतौर कप्तान आपको मैदान पर करना होता है। वह पूरी तरह आपके फैसले के साथ होते हैं, वह कप्तान के तौर पर आपके फैसले पर भरोसा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे हेड कोच गौतम गंभीर बातें तब करते हैं, जब मैं ऑफ द फील्ड होता हूं। तब हमारे हेड कोच जरूर बताते हैं कि क्या करना है? आगे की रणनीति क्या होगी। लेकिन जब कप्तान के तौर पर मैं मैदान पर होता हूं तो गंभीर हस्तक्षेप नहीं करते। हम लोग एक-दूसरे की प्रक्रिया में भरोसा करते हैं हम दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। 

बताते चलें कि पिछले दिनों टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पडी। वहीं भारत ने करीब 10 साल बाद बीजीटी गंवाई। इस हार के बाद कहा गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों और हेड कोच में नहीं बन रही है। साथ ही कप्तान के साथ ही कोच की अनबन है। दोनों दिग्गजों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button