खेल

Melbourne Test में नहीं खेलेंगे कप्तान कमिंस

एडिलेड। अपनी चोट की परवाह किए बिना एडिलेड टेस्ट में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिए हैं कि Boxing-डे टेस्ट और इसके बाद शायद अब वह इस सीरीज का कोई मैच खेलेंगे। मैच के बाद कमिंस ने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन बाकी बची सीरीज के लिए हमें इंतजार करके देखना होगा।

हमें पता था कि एशेज जीतना है, तो हमने काफी आक्रामक तैयारी की थी और हमें लगता है कि यह इसके लायक था। अब जबकि सीरीज जीती जा चुकी है, तो ऐसा लग रहा है कि काम हो गया और अब खतरे के बारे में फिर से निरीक्षण की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में हम इस पर काम कर लेंगे, लेकिन मुझे संदेह है कि मैं शायद ही मेलबर्न टेस्ट में खेलूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button