स्वास्थ्य

क्या गरबा खेलते समय आ सकता है हार्ट अटैक? Dance से पहले जरूर बरतें यें सावधानियां

डेस्क: नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है। गरबा डांस सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह शरीर की अच्छी एक्सरसाइज भी है। लेकिन हाल के वर्षों में गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मामले भी सामने आए हैं। इसलिए, नवरात्रि में गरबा खेलते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

गरबा के दौरान हार्ट अटैक से बचाव

हाइड्रेटेड रहें : गरबा खेलने से पहले और दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और गरबा खेलते समय भी बीच-बीच में पानी लेते रहें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और थकान भी कम महसूस होगी।

ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करें : गरबा खेलते समय ब्लड शुगर लेवल बनाए रखना बेहद जरूरी है। अपने साथ हमेशा चॉकलेट या शुगर टैबलेट्स रखें और बीच-बीच में इन्हें खाते रहें, ताकि ब्लड शुगर अचानक कम न हो और ऊर्जा बनी रहे।

इमरजेंसी में तुरंत मदद लें: गरबा खेलते समय अगर कोई व्यक्ति अचानक चक्कर खाकर गिर जाए, बेहोश हो जाए या उसे सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत एंबुलेंस को बुलाना चाहिए। ऐसे मामलों में CPR (हार्ट रेस्क्यू) शुरू करना जरूरी है। इसके लिए मरीज की छाती के बीच में हथेली का उथला हिस्सा रखें और तेज़ व गहरे धक्के दें। CPR तब तक जारी रखें जब तक कि मदद के लिए एंबुलेंस न पहुँच जाए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button