अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल में विस्तार जल्द, थोड़ा इंतजार कीजिये-मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मंत्रिमंडल के खाली दो पदों को जल्द भर लिया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने यह बात पत्रकारों के मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही. वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की तुरंत नियुक्ति की बात कही.

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेता मौजूद रहे. इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि आज हम लोगों का सौभाग्य है, यहां रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में महा प्रभु जगन्नाथ जी, बलभद्र स्वामी और माता सुभद्रा का विधिवाद पूजा अर्चना किए हैं. ऐसे अवसर में यहां भारी उत्साह है. प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बहुत सारे विधायक गण और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आए. सब ने मिलकर पूजा अर्चना की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किए हैं. छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो, अच्छा अनाज का पैदावार हो सभी सुखी हो सबका जीवन मंगलमय और आनंदमय हो प्रभु जगन्नाथ जी से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की. वहीं मध्यप्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी होगा, इंतजार करिए. विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सीएम साय ने कहा कि मानसून सत्र के लिए सब तैयारी है.

ammar

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button