छत्तीसगढ़

50 किलो गांजा के साथ बंटी और बबली गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त

 रायपुर।  कार में गांजा तस्करी करते बंटी और बबली में को पुलिस ने मंदिर हसौद इलाके में 50 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ और कार की कीमत 15.50 लाख रुपये है.

जानकारी के अनुसार,10 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की. नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने मुखबिर बताए गए वाहन को रोका, जिसमें एक युवती और एक युवक सवार थे. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतीश अग्रवाल और कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी बताया. कार की तलाशी लेने पर कार में अलग-अलग पैकेटों में 50 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया, जिसे ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 50 किलो से अधिक गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सी जी 04 पी बी 4532 जुमला कीमती लगभग 15 लाख 50,000 रूपये जब्त किया गया है. सतीश अग्रवाल (42 साल) निवासी कबीर नगर रायपुर कुमारी कामेश्वरी (18 साल) निवासी ग्राम रूही जामगांव, हाल पता – कबीर नगर

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button