खेल

बुमराह है रिकॉर्ड तो बनाएगा बॉस… जसप्रीत के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट एससीजी में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह विदेश में भारत के लिए किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। खेल के दूसरे दिन बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने अब तक इस सीरीज में 32 विकेट ले लिए हैं। विदेश में यह किसी एक टेस्ट सीरीज में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज बिशन सिंह बेदी हैं, जिन्होंने 1977-78 में ऑस्ट्रेलिया में 31 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर भगवथ चंद्रशेखर हैं, जिन्होंने उसी सीरीज में 28 विकेट लिए थे। वहीं सुभाष गुप्ते ने 1952-53 में वेस्टइंडीज में 27 विकेट लिए थे।

सिडनी टेस्ट में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि भारतीय टीम सिर्फ 185 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 40 रन टीम इंडिया के लिए बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। स्कॉट बॉलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले, पैट कमिंस के खाते में भी 2 विकेट आए जबकि 1 सफलता नेथन लायन को भी मिली।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button