मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में धार्मिक जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात

शाजापुरः मध्य प्रदेश में मामा के बुलडोजर के बाद अब मोहन यादव की सरकार में भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला शाजापुर का है, जहां पर राम श्याम यात्रा और कीर्तन यात्रा में पथराव करने वाले आरोपी का घर बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। शाजापुर में धार्मिक जुलूस पर सोमवार देर शाम को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। पथराव में आरोपी बनाए गए रहीम पटेल के मकान को तोड़ने के लिए गुरुवार को शाम 3:10 मिनट पर भारी पुलिस के साथ प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक 15 फीट मकान को तोड़ने की कार्रवाई जारी थी।

पहले ही खाली कर लिया गया था मकान
आरोपी रहीम के घर को तोड़ने से पहले पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग की है। जिस इलाके में बुलडोजर से मकान तोड़ा जा रहा है वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मकान को पहले ही खाली करवा दिया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, एसडीएम और राजस्व व नगर पालिका के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

गैरकानूनी बना था मकान
बता दें कि प्रशासन का कहना है कि आरोपी का घर गैरकानूनी तरीके से बनाया था। इसलिए उसके घर को तोड़ा जा रहा है। दावा किया गया है कि इसको लेकर पहले भी नोटिस जारी किया गया था।

दिसंबर महीने में भी चला था बुलडोजर
इससे पहले दिसंबर में प्रशासन ने उज्जैन में अवैध रूप से मांस बेचने वाली दस दुकानों और भाजपा पदाधिकारी पर हमले में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों के भोपाल स्थित घरों पर बुलडोजर चला दिया था। भोपाल में फारुख राइन, बिलाल और असलम के घर ध्वस्त कर दिए गए थे। राइन भोपाल मध्य सीट के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारी देवेन्द्र ठाकुर पर हमले से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button