मध्यप्रदेश

लव जिहाद के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस बोली- ये गलत है, भाजपा बोलीं- कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज की छात्रा के साथ हुए लव जिहाद के आरोपियों के घरों पर शनिवार को बुलडोजर चला। इस कार्रवाई में आरोपी साहिल और साद का मकान गिराया गया। वहीं एक अन्य आरोपी फरहान के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई अभी होना बाकी है, क्योंकि मामला कोर्ट में है जिसका फैसला आना बाकी है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है। भाजपा जहां कार्रवाई को लेकर गदगद है और इस तरह के फैसलों पर स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे गलत ठहराया है। कांग्रेस का कहना है कि बुलडोजर चलाने की जरूरत क्या थी?

लव जिहाद का आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा- विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लव जिहाद जैसा कुकृत्य मध्यप्रदेश और देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लव जिहाद का आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मोहन यादव की सरकार आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने के लिए कटिबद्ध है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। भोपाल में आज जो कार्रवाई हुई है वो स्वागत योग्य है। लव जिहाद समाज के लिए एक काला दाग है। लव जिहाद जैसा कुकृत्य करने वाले समाज में रहने लायक नहीं हैं। आरोपियों के अवैध संपत्तियों को कानून के तहत जमींदोज किया गया है। कोई भी व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों ना उसे बख्शा नहीं जायेगा। यदि अगर कोई संगठित गिरोह है उस पर भी सख़्त कार्रवाई होगी।

कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया गलत

वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ दो ही हथियार हैं। एक FIR दर्ज करा देंगे और दूसरा घर गिरा देंगे। बीजेपी की इस आदेश से जनता में भय व्याप्त है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button