जरा हट के

ऐसी जगह पर बनाएं आश‍ियाना, बच्‍चों की हड्ड‍ियां होंगी ज्‍यादा मजबूत

रिसर्च में एक अजीब सा नतीजा यह मिला है कि जो बच्चों हरियाली के पास रहते हैं उनके शरीर की हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है. वहीं जो बच्चे हरियाली से दूर रहते हैं उनकी हड्डियां उतनी मजबूत नहीं होती हैं. इस अध्ययन में रिहायशी इलाकों के आसपास की जगहों और हड्डियों की खनिजों का घनत्व का सीधा संबंध पाया गया है. यह अध्ययन बहुत अहम बताया जा रहा है क्योंकि  शुरुआती जीवन में यह हड्डी मजबूत होने से भविष्य में उसके टूटने की संभावना कम कर देता है.

यह अध्यनय बेल्जियम में एनवायर्नमेंट इन्फ्लूएंस ऑन एजिंग इन अर्ली लाइफ(ENVIRONAGE) बर्थ कोहार्ट के हिस्से के तौर पर किया गया था. इसमें बेल्जियम के फ्लैंडर्स इलाके में चार से छह साल के 327 बच्चों को शामिल किया गया और उनकी हड्डियों की मजबूती की पड़ताल की गई. इस अध्यनय में बोन डेन्सिटी निकालने के लिए अल्ट्रासोनेग्राफी सहित कई बड़े तरीकों से नतीजे हासिल किए गए.

अध्ययन में खुलासा हुआ कि हड्डियों के खनिजों का घनत्व बच्चों की उम्र और ऊंचाई से तो बढ़ता है. लेकिन इस पर लिंग, वजन, स्क्रीन टाइन, नस्ल, कितना विटामिन खाया, कितना डेयरी उत्पाद खाया, मां की शिक्षा का स्तर और आसपास के लोगों की आय जैसे कारकों का ज्यादा असर नहीं होता है.

पर इस अध्ययन में सबसे बड़ी और अजीब बात पता लगी वह यह कि रिहायशी इसाकों के आसपास की हरियाली और हड्डियों के खनिजों का घनत्व का आपस मे गहरा संबंध है. आसपास की हरियाली के कम होने से हड्डियों में खनिजों के घनत्व कम होने का जोखिम कम होता भी पाया गया.

अध्ययन की पड़ताल दर्शाती हैं कि जो बच्चे के घर के एक हजार मीटर के आसपास अगर 25 फीसदी हिस्सा हरियाली वाला हो तो उनमें बोन डेंसिटी कम होने का जोखिम 66 फीसदी कम हो जाता है. वहीं इस अध्ययन में बच्चा लड़का है या लड़की इसका अंतर नहीं देखा गया.

वैज्ञानिकों को मानना है कि ज्यादा मजबूत हड्डियों का मतलब है कि इंसान में बाद के जीवन में ज्यादा काबिलियत होती है. इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि जो लोग शहर या कॉलोनी आदि की प्लानिंग करते हैं उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर के आसपास खासी हरियाली हो.

मजेदार बात यह है कि जब शोधकर्ताओं ने खानपान, विटामिन सप्लीमेंट, इलाके की आमदनी आदि में बदलाव किए तो भी उन्हें बिलकुल वैसे ही नतीजे मिले जैसे कि पहले मिले थे. इससे साफ जाहिर होता है कि आसपास की हरियाली बच्चों की सेहत पर कितना बड़ा और प्रभावशाली कारक है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button