राष्ट्रीय

Budget 2024: देश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’, बजट में महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े एलान,300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी

नई दिल्ली। Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है।

लखपति दीदी योजना को दिया जाएगा बढ़ावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।

आशा बहनों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button