तकनीकी

BSNL का मदर्स डे गिफ्ट, इन तीन प्लान्स के घटा दिए दाम 

BSNL Mother’s Day Offer: मदर्स डे हर मां के लिए खास होता है. ऐसे में इस बार मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा. मदर्स डे के मौके पर कई जगहों पर ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसे में इस मदर्स डे सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. जिसमें प्रीपेड यूजर्स को कंपनी के कुछ खास प्लान्स में डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी कि रिचार्ज की कीमत से कम में प्लान यूजर्स को मिल जाएगा. साथ ही दो प्लान्स में एक्स्ट्रा वैलिडिटी. इस ऑफर को लेकर कंपनी ने कहा है कि जो यूजर अपनी मां के नंबर को रिचार्ज कराएंगे, उन्हें दो प्लान्स में एक्स्ट्रा वैलिडिटी और तीन प्लान्स में डिस्काउंट दिया जाएगा. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से प्लान में BSNL क्या ऑफर दे रहा है.

इन प्लान्स में मिल रहा ऑफर

BSNL इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए अपने तीन प्लान्स पर यूजर्स को 5% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिसमें 599 रुपये , 997 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं. साथ ही इस ऑफर का फायदा सभी टेलिकॉम सर्कल के यूजर्स उठा सकते हैं. ऐसे में यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. इसके अलावा दो प्लान्स 1499 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है.

कब तक मिलेगा BSNL ऑफर

BSNL के इस ऑफर का फायदा उठाने की लास्ट डेट 14 मई है. 14 मई तक रिचार्ज करने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डिस्काउंट ऑफर का फायदा होगा. यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा या फिर सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करना होगा.

इन 3 रिचार्ज प्लान की कीमत पर डिस्काउंट

कंपनी ने 14 मई तक के लिए 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 569 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 3GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. दूसरा कंपनी ने 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 947 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 160 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. तीसरा कंपनी ने 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 2279 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे.

इन प्लान्स की बढ़ गई वैलिडिटी

अगर 14 मई तक BSNL यूजर्स 1499 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो उन्हें इस प्लान में 336 दिनों की जगह 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 24GB डेटा और रोजाना के 100SMS मिलेंगे. इसके अलावा 1999 रुपये वाला प्लान लेने पर 365 की जगह यूजर्स को 380 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 600GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button