तकनीकी

BSNL का दिवाली ऑफर, एक रुपए में Sim, मिलेगा 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने दिवाली के मौके पर एक रुपए में नये कनेक्शन का ऑफर पेश किया है जिसमें सिम, 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की गई है। संचार मंत्रालय ने बताया कि यह दिवाली बोनेंजा बुधवार 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक के लिए है। इसके तहत 15 एक रुपए में नया कनेक्शन मिलेगा। इसमें सिम कार्ड के साथ बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के सिम एक्टिवेशन की तारीख से 30 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 2जीबी हाई स्पीड डाटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा होगी। इस अवधि के बाद सामान्य रिचार्ज पर सेवाएं जारी रहेंगी।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि बीएसएनएल ने आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में पूरे देश में पूरी तरह स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत की है। दिवाली बोनेंजा प्लान में ग्राहकों को पहले 30 दिन के लिए सभी सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड के साथ जुड़े विश्वास के कारण ग्राहक 30 दिन के बाद भी सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button