BSNL नंबर-1, एयरटेल नंबर-2 और जियो नंबर-3, यह कौन सी लिस्ट जिसमें सरकारी कंपनी ने मारी बाजी?

टेलिकॉम कंपनियों से जुड़ी जब भी कोई सूची आती है तो उसमें जियो और एयरटेल का दबदबा होता है, लेकिन इस बार सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने जियो-एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस की इंडिपेंडेट नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf के अनुसार, BSNL देश में फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट परफॉर्मेंस में टॉप पर रहा है। उसने फाइनेंशल ईयर 2026 (FY26) में यह कामयाबी पाई है। बीएसएनएल पिछले फाइनेंशल ईयर में दूसरे नंबर पर थी और अब टॉप पर आ गई है। कंपनी ने 89,174 nPoints हासिल किए जो एयरटेल के 74,975 nPoints और जियो के 73,957 nPoints से अधिक है।
पहले समझिए, क्या है nPoints?
nPoints किसी भी इंटरनेट कनेक्शन की असल क्वॉलिटी को मापने का पैमाना है। इसमें डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी (Latency), ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग परफॉर्मेंस को जोड़कर एक स्कोर दिया जाता है।
BSNL ने अपलोड स्पीड और लेटेंसी में दिखाया दम
ET टेलिकॉम की रिपोर्ट (REF.)(REF.) के अनुसार, BSNL की फिक्स्ड-लाइन डाउनलोड स्पीड में सालाना 21% की बढ़ोतरी हुई और यह 78.5Mbps तक पहुंच गई है। वहीं, इसकी अपलोड स्पीड जियो और एयरटेल से कहीं अधिक 75.26Mbps रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी कंपनी ने लेटेंसी (Latency), वेब ब्राउजिंग और यूट्यूब स्ट्रीमिंग के मामले में भी सबसे अच्छा एक्सपीरियंस दिया।
Airtel को भी फायदा
- रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल ने की डाउनलोड स्पीड साल-दर-साल 10% बढ़कर 62.4Mbps हो गई, लेकिन अपलोड स्पीड 38.71Mbps रही।
- रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने 79.6Mbps की डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जो बीएसएनएल से अधिक है लेकिन अपलोड स्पीड 33.46Mbps काफी धीमी थी और लेटेंसी 62.61ms के साथ सबसे अधिक थी।
FTTH में कौन आगे?
- एयरटेल ने सबसे ज्यादा 241.72Mbps डाउनलोड स्पीड हासिल की।
- जियो ने 225.18Mbps की डाउनलोड स्पीड पाई।
- BSNL ने 198.54Mbps डाउनलोड स्पीड पाई जो सबसे कम थी।



