तकनीकी

BSNL ने लॉन्च किया 5G लेकिन वो वाला नहीं जो आप समझ रहे

बुधवार को BSNL ने अपनी 5G सर्विस के नाम की घोषणा अपने X अकाउंट पर की थी। आज BSNL ने कुछ शहरों में Q-5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस की शुरूआत भी कर दी। BSNL इस तकनीक के जरिए सिम के बिना हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा। बता दें कि BSNL ने लोगों से अपनी 5G सर्विस के नाम के लिए सुझाव मांगा था। इसके बाद कल BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Quantum 5G के नाम से अपनी 5G सर्विस के नाम का ऐलान किया था। इसे शॉर्ट फॉर्म में Q5G कहा जा रहा है।

क्या है Q-5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस

आज BSNL ने कुछ चुनिंदा सर्किल्स में Quantum 5G FWA सर्विस भी शुरू की है। यह एक तरह की 5G इंटरनेट लीज लाइन है जो खासतौर पर बिजनेस और एंटरप्राइज के लिए बनाई गई है। यह सर्विस आम ग्राहकों के लिए नहीं है। इसकी खास बात यह है कि यह देश की पहली 5G FWA सेवा है जिसे बिना सिम और बिना तारों के चलाया जा सकता है। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है। BSNL का कहना है कि Quantum 5G FWA सर्विस सिर्फ हाई-स्पीड डेटा देगी, इसमें वॉइस कॉलिंग की सुविधा नहीं होगी। इसकी कीमत ₹999 प्रति माह से शुरू होती है। बता दें कि यह सर्विस नॉर्मल 5G सर्विस की तरह नहीं है, जिसे हम और आप आजकल अपने स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल कर रहे हैं।

कई लोगों को है इंतजार

बता दें कि पिछले साल जुलाई में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी महंगे कर दिए थे। इसके बाद से बड़ी संख्या में लोग BSNL में अपना नंबर पोर्ट करवाने लगे थे। इसका नतीजा यह रहा कि BSNL लगातार दो तिमाही में प्रॉफिट दर्ज करने में कामियाब रहा है। हालांकि अभी भी BSNL के नेटवर्क को लेकर लोगों को काफी शिकायतें थी, जो कि BSNL अपने 4G और जल्द आने वाले 5G नेटवर्क की मदद से दूर करने की कोशिश करेगा।

5G नेटवर्क बदलेगा बीएसएनएल के हालात?

पिछले दिनों ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने BSNL के 1 लाख टावर लगाने की बात कही थी। उन्‍होंने बताया थी कि सरकारी कंपनी का मकसद अपनी 4G सेवाओं को और बेहतर बनाना है। मंत्री ने बताया था कि बीएसएनएल की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 5जी सेवाओं को रोलआउट करने की तैयारी की जा रही है। ध्‍यान देने वाली बात है कि कंपनी की 4जी सेवाएं पूरी तरह से स्‍वदेशी सिस्‍टम पर बेस्‍ड हैं। हालांकि और 1 लाख टावरों के लिए अभी कैबिनेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

कब लॉन्‍च हो सकता है हाईस्‍पीड नेटवर्क

बीएसएनएल 5जी लॉन्‍च की खबरें कई महीनों से सामने आ रही हैं। पहली बार यह डेवलपमेंट देखा गया है कि कंपनी ने खुद लोगों से इस सर्विस का नाम बताने को कहा है। कुछ महीनों पहले बताया गया था कि जून में बीएसएनएल 5जी लॉन्‍च हो सकता है। अब इस महीने में आई नई जानकारी से ऐसा लगता है कि आने वाले समय में कोई बड़ी घोषणा सरकार की तरफ से की जा सकती है। हालांकि ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने के मामले में बीएसएनएल को निराशा देखनी पड़ी है। उसके ग्राहक घट रहे हैं और कुल वायरलैस सब्‍सक्राइबर्स बेस 9 करोड़ से नीचे बना हुआ है। बीएसएनएल की तरह वीआई के ग्राहक भी घटे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button