होर्मुज स्ट्रेट पहुंची ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला

एजेंसियां—लंदन, मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष को तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, फिर भी युद्ध के खत्म होने का अभी तक कोई अंदेशा नहीं है, बल्कि इस युद्ध में लगातार संघर्ष के बढऩे के संकेत मिल रहे हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं, इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार टॉमहॉक मिसाइलों से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाली एक ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस एनसन अरब सागर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक पहुंच चुकी है। ब्रिटिश पनडुब्बी की तैनाती ऐसे समय पर हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को तेज करने की धमकियां दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन की यह पनडुब्बी इस महीने की शुरुआत में 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से रवाना हुई थी और यह माना जा रहा है कि अब एचएमएस एनसन ने अरब सागर के उत्तरी भाग में एक रणनीतिक स्थिति को संभाल लिया है, जो होर्मजु जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बेहद करीब है।
ब्रिटेन की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली यह पनडुब्बी कई तरह के बेहद एडवांस हथियारों से पूरी तरह से लैस है। इस हथियारों में 1,600 किलोमीटर की रेंज तक मार करने वाली टॉमहॉक ब्लॉक ढ्ढङ्क लैंड अटैक मिसाइलें और स्पीयरफिश हैवीवेट टॉरपीडो शामिल हैं, जो इस पनडुब्बी की मारक क्षमता को बेहद खतरनाक बनाते हैं।
इजरायल-अमरीका का साथ देगा ब्रिटेन
ब्रिटिश पनडुब्बी की अरब सागर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक तैनाती इस बात की तरफ इशारा है कि अब इजरायल और अमरीका के साथ-साथ ब्रिटेन भी ईरान के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हो रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने अमरीका को ईरान के खिलाफ ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।



