अंतर्राष्ट्रीय

हिंदुओं को दीवाली कार्यक्रम में मांस परोसने पर ब्रिटिश PM के कार्यालय ने मांगी माफी

दीवाली समारोह में मांसाहारी खाना और शराब परोसने के मामले में अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के कार्यालय ने मााफी मांगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिंदू समुदाय को भरोसा दिया कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम इस मुद्दे पर भावनाओं की ताकत को समझते हैं। यही वजह है कि समुदाय से माफी मांगते हैं। आश्वासन देता हूं कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।”

उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दीवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। पिछले कई सालों से दीवाली के अवसर पर यहां रिसेप्शन का आयोजन किया जाता है। ऋषि सुनक अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान 10 डाउनिंग स्ट्रीट को मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा चुके हैं।

इसी साल चार महीने पहले आम चुनाव में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद कीर स्टारमर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 29 अक्टूबर को पहली बार दीवाली रिसेप्शन का आयोजन किया। खबरों के मुताबिक इस दौरान मांस और शराब परोसा गया। कई हिंदू नेताओं और संगठनों ने इसका विरोध किया। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद शिवानी राजा ने पीएम स्टारमर को एक पत्र भी लिखा। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि दीवाली का रिसेप्शन हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक नहीं था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button