राष्ट्रीय

BREAKING : कौन हैं नितिन नबीन? निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। नितिन नबीन निर्विरोध बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके समर्थन में 37 नामांकन दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण के अनुसार, 36 में से 30 राज्यों की संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद केवल नितिन नबीन का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित हुआ। उन्हें 37 नामांकन और देशभर से मिले विश्वास और समर्थन के साथ निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

कौन हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन?

सियासी परिवार से संबंध रखने वाले नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के बड़े नेता थे। वह पटना वेस्ट विधानसभा सीट से चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ था। उन्होंने साल 1996 में पटना के एक CBSE स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आगे गए। उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल से 1998 में 12वीं पास की।

नितिन नबीन के परिवार में कितने लोग?

नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है और इनके दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button