छत्तीसगढ़

BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता.. मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सली ढेर, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

कोंडागांव। जिले के मरकाम पाल इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम-बरगुम मरकाम पाल क्षेत्र के जंगलों में की गई। 15 अप्रैल को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान शाम को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

-अब तक की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर कश्यप और ACM रामे शोरी उर्फ रामू के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था – हलदर कश्यप पर 8 लाख और रामे शोरी पर 5 लाख रुपये।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला मुख्यालय लाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके और इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button