छत्तीसगढ़

BREAKING हिरासत में निलंबित IAS रानू साहू का भाईः गरियाबंद में 4 दिन से डटी थी EOW, आधे घंटे तक खेत ही खेत दौड़ाती रही टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को हिरासत में लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि EOW के अफसर पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़े हैं। इस दौरान EOW की करीब 7-8 लोगों की टीम मौजूद थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका गांव से EOW की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अंजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी।
खेत ही खेत दौड़ाती रही EOW की टीम

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान EOW की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे EWO की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया।

Oनोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहा था पीयूष
बताया जा रहा है कि EOW की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर निकल गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button