छत्तीसगढ़

BREAKING : तेज रफ्तार माजदा और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर 

गरियाबंद : जिले के राजिम मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन और पत्थर से लदे ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि माजदा वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक नंदकुमार उर्फ मोंटू यादव की मौत हो गई., जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है.

मिली जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन राशन सामग्री लेकर राजिम से फिंगेश्वर की ओर जा रहा था. वहीं फरसी पत्थर से लदा ट्रैक्टर विपरीत दिशा से बोरसी की ओर आ रहा था. तभी ग्राम बोरसी दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

हादसे के बाद ड्राइवर नंदकुमार का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे फिंगेश्वर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. दुर्घटना में माजदा सवार पवन हलबा, संजू मरकाम (हेल्पर) और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button