राष्ट्रीय

BREAKING : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भगदड़; 17 की मौत, 15 घायल

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भीड़ होने की वजह से हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और स्टेशन के बाहर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है।

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। पहले नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने भगदड़ की बात से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि कोई भगदड़ नहीं हुई, यह सिर्फ अफवाह है। महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेन लेट हो गई थीं। इसी वजह से भीड़ बढ़ी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई है। स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 10 फरवरी 2013 को कुंभ के दौरान प्रयागराज स्टेशन पर भगदड़ मची थी। हादसे में 36 लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button