उत्तरप्रदेश

एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध! 3 दिन से ‘नो फ्लाई जोन’ में मंडरा रहा रहस्यमयी ड्रोन, एजेंसियां हाई अलर्ट पर!

Noida News: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां जेवर के आसमान में पिछले 3 दिनों से एक अज्ञात ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

क्या है पूरा मामला?
एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही निजी एजेंसी के सुपरवाइजर, कृष्णकांत ने पुलिस को एक गंभीर शिकायत दी है। रिपोर्ट के मुताबिक,  पिछले 2-3 दिनों से रनहेरा-कुरैब गांव की तरफ से एक ड्रोन लगातार एयरपोर्ट परिसर के अंदर प्रवेश कर रहा है। यह ड्रोन झाझर रोड की दिशा में उड़ता हुआ देखा गया और कुछ देर मंडराने के बाद वापस उसी दिशा में लौट जाता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह पूरा इलाका ‘नो-ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित है, यानी यहां किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाना कानूनी रूप से जुर्म है।

पुलिस का कड़ा एक्शन
जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और खुफिया टीमें यह पता लगा रही हैं कि आखिर यह ड्रोन किसका है और इसे उड़ाने के पीछे का मकसद क्या है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील निर्माण क्षेत्र में ड्रोन का दिखना बड़ी सुरक्षा चूक और हवाई अड्डे के भविष्य के ऑपरेशन्स के लिए खतरा हो सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल की सजा हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button