राष्ट्रीय

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़… बॉक्सर विजेंद्र सिंह अब BJP की रिंग में, थामा ‘कमल’ का हाथ

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. एक तरफ जहां चुनाव प्रचार का समय है वहीं कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है. कांग्रेस को एक झटका और लगा है. बॉक्सर विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने पार्टी में शामिल कराया है. इस मौके पर विजेंद्र सिंह ने कहा कि ‘सभी को राम राम. माननीय पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. एक तरह से घर वापसी हो रही है. खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है. अब हम विदेश में भी आसानी से आ जा सकते है. मैं पहले वाला विजेंद्र हूं. जो गलत लगेगा उसे गलत कहूंगा और जो सही लगेगा उसे सही कहूंगा.’

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ट्विटर (X) पर एक लाइन का पोस्ट किया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. उन्होंने लिखा, ‘जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं.’ बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजेंद्र को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की बात कही थी. हालांकि अटकलें लगाई जा रही है कि वह वापसी कर सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button