छत्तीसगढ़
होटल में युवक-कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

बिलासपुर। मोपका इलाके में स्थित एवन रेस्टोरेंट में एक युवक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार, युवक ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसके जवाब में, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने भी युवक की पिटाई कर दी।
बता दें कि दोनों पक्षों ने सरकंडा थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।



