मनोरंजन

वे दोनों बहादुर हैं, इंडस्ट्री बंद हो जाए काम करते रहेंगे’, डायरेक्टर बहन ने बताए अभिनव-अनुराग के संघर्ष

मुंबई. अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर और एक्टर हैं. उनके भाई अभिनव कश्यप भी फिल्ममेकर हैं. लेकिन बहुत कम लोगों का पता है कि उनकी बहन अनुभूति कश्यप भी एक फिल्ममेकर हैं. उन्होंने अपने दोनों भाई को अपनी इंस्पिरेशन बताया. उन्होंने कहा कि अपने भाइयों की जर्नी देखने से उन्हें अपने करियर को बैलेंस उम्मीदों के साथ आगे बढ़ाने की सीख मिली, न कि अवास्तविक अपेक्षाओं के साथ. अनुभूति ने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले ही फिल्म निर्माण की चुनौतियों को करीब से देखा था.

अनुभूति कश्यप ने हाल ही में वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि यह जीवन का अनुभव भी है. मैं नहीं कह रही कि दूसरों के पास अनुभव नहीं है, लेकिन मैं अभी भी एक खास नजरिया बनाए रखती हूं. शायद मुझे उसमें अनुभव है. जब मैं कॉर्पोरेट सेक्टर में थी और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती सालों में असिस्ट कर रही थी, तब मैंने अपने भाइयों को बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरते देखा. मुझे लगता है कि इससे मुझे ज्यादा उम्मीदें न रखने की सीख मिली.”

अनुभूति कश्यप ने कहा कि भाइयों के संघर्ष देखने के बावजूद वह फिल्ममेकिंग को लेकर निराश नहीं हुईं. उनका मानना है कि इस अनुभव ने उन्हें मनोरंजन जगत की अनिश्चितता में जमीन से जुड़े रहने में मदद की है. उन्होंने अपने भाइयों की हिम्मत की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में उन्हें आगे बढ़ते देखना उनके लिए प्रेरणादायक रहा.

अनुभूति ने भाइयों को बताया बहादुर

अनुभूति कश्यप ने अनुराग और अभिनव कश्यप के बारे में कहा,”अब तक, इससे मुझे हतोत्साहित नहीं किया है. शायद इसलिए, क्योंकि मैं शुरू से ही ज्यादा उम्मीदें नहीं रख रही थी. देखते हैं आगे क्या होता है. हो सकता है इंडस्ट्री बंद हो जाए और हम सब हतोत्साहित हो जाएं. लेकिन वे दो बहादुर पुरुष हैं.”

‘एक्यूस्ड’ की डायरेक्टर हैं अनुभूति कश्यप

अनुभूति फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं. उनकी हालिया फिल्म ‘एक्यूस्ड’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांता लीड रोल में हैं. आगे की प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अनुभूति ने बताया कि वह फिलहाल अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कई आइडियाज पर विचार कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं अभी दो-तीन स्क्रिप्ट्स के बीच हूं. एक लव स्टोरी है, दूसरी ड्रामा थ्रिलर है और एक सीरीज भी है. अभी कुछ कहना जल्दी होगा.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button