छत्तीसगढ़

मनियारी नदी में बही 10 वर्षीय बच्ची का शव 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला

 लोरमी।  कारीडोंगरी पुलिया से सेल्फी लेते समय पंडरिया इलाके के ग्राम डोमनपुर की रहने वाली 10 वर्षीय दिशा बह गई. एसडीआरएफ टीम की 18 घंटे की मेहनत रंग लाई और मनियारी नदी में बही 10 वर्षीय बच्ची का आखिरकार शव मिल गया.

मुंगेली जिले में प्रदेश के अन्य सभी इलाकों से सर्वाधिक बारिश होने के चलते इन दिनों सभी नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में करीबन 18 घंटे पहले लोरमी तहसील अंतर्गत कारीडोंगरी पुलिया से सेल्फी लेते समय पंडरिया इलाके के ग्राम डोमनपुर की रहने वाली 10 वर्षीय दिशा पिता विनोद दिवाकर अचानक लापता हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक, परिजन के साथ युवती खुड़िया बांध का दृश्य देखने गई हुई थी. इसके बाद कारीडोंगरी पुल के पास उसके परिजन मौजूद थे. इस दौरान युवती अपने हाथ में मोबाइल लेकर सेल्फी लेने की होड़ में तेज बहाव के पास जा पहुंची, जहां अचानक उनका पैर फिसल कर नदी के तेज बहाव में बह गई.

बता दें पिछले दिनों से लगातार मनियारी नदी पर कारीडोंगरी पुल से ऊपर लगभग दो से तीन फीट तक पानी चल रहा है, जिसमें बही बच्ची को 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कंसरा से बरामद किया है. इस घटना के बाद लोग सचेत नजर आ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन ने अप्रिय घटना से बचने के लिए बारिश के बाद जल भराव इलाके में लोगों से आवागमन नहीं करने की अपील की है.

वहीं इस घटना को लेकर नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि एक दिन पहले दिशा करीडोंगरी के पास पुल से सेल्फी लेते वक्त फिसल कर गिर गई थी, जिसका शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button