वडोदरा में नाव डूबी, 12 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत, 27 थे सवार, PM मोदी ने जताया दुख

गुजरात में वडोदरा के बाहरी इलाके में हरणी झील में गुरुवार को एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। दो शिक्षकों की भी मौत हुई है।नाव में 27 छात्र सवार थे जो पिकनिक मनाने के लिए बाहरी इलाके में आए थे। छात्रों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है क्योंकि बाकी छात्र लापता हैं। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए एनडीआरएफ और दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दुखद घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। अधिकारियों को हादसे के पीड़ितों को तत्काल राहत और इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल का कहना है, ”यह बेहद दुखद घटना है. जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 10 लोगों को बचा लिया गया है. सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है” और आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-1293323854326249&output=html&h=280&adk=3804337620&adf=1589315894&pi=t.aa~a.598311837~i.7~rp.4&w=557&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1705626039&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=7053054830&ad_type=text_image&format=557×280&url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fboat-capsized-in-vadodara-gujarat-6-children-died-27-students-were-on-board&fwr=0&pra=3&rh=140&rw=557&rpe=1&resp_fmts=3&wgl=1&fa=27&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMTAuMC4wIiwieDg2IiwiIiwiMTIwLjAuNjA5OS4yMjQiLG51bGwsMCxudWxsLCI2NCIsW1siTm90X0EgQnJhbmQiLCI4LjAuMC4wIl0sWyJDaHJvbWl1bSIsIjEyMC4wLjYwOTkuMjI0Il0sWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTIwLjAuNjA5OS4yMjQiXV0sMF0.&dt=1705626039103&bpp=1&bdt=860&idt=1&shv=r20240117&mjsv=m202401110101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D9097a1d9896efa50%3AT%3D1704896782%3ART%3D1705625950%3AS%3DALNI_MaW6BdlkeVLLZraX33vr1QYlhoHwg&gpic=UID%3D00000cd5287dcdd4%3AT%3D1704896782%3ART%3D1705625950%3AS%3DALNI_Mbq4PHebGbJJaRZhhYuAaYuk6xH2g&prev_fmts=0x0%2C1128x280%2C557x280&nras=2&correlator=4161741305&frm=20&pv=1&ga_vid=1757564011.1705625949&ga_sid=1705626039&ga_hid=1835710615&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=3&u_h=1080&u_w=1920&u_ah=1040&u_aw=1920&u_cd=24&u_sd=0.8&dmc=4&adx=919&ady=2817&biw=2395&bih=1191&scr_x=0&scr_y=0&eid=95320239%2C44759875%2C44759926%2C44759837%2C44809003%2C95321626%2C95322163%2C95322326%2C31078663%2C31078665%2C31078668%2C31078670&oid=2&psts=AOrYGsn9WfLRoCtYjMHS-QBbf0WSIRsyM5wONyhVKv80ZEGFza2-2PGPGwDQh1Eso_qLE9zaOV-HTphhOXm_VQ&pvsid=795036200577730&tmod=2144755433&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1920%2C0%2C1920%2C1040%2C2400%2C1191&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=0.8&td=1&psd=W251bGwsbnVsbCwibGFiZWxfb25seV8zIiwxXQ..&nt=1&ifi=4&uci=a!4&btvi=2&fsb=1&dtd=5
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा, “मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव झील में पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है।” राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ काम पर हैं।” वडोदरा के जिला कलेक्टर एबी गोर ने कहा कि नाव पर 27 बच्चे थे। उन्होंने कहा, “हम अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।” दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ बच्चों को बचा लिया।



