छत्तीसगढ़

महानदी में नाव हादसा : अब तक 7 शव निकाले गए, एक की तलाश जारी, CM विष्णुदेव ने जताया दुःख

रायगढ़/रायपुर, 20 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था।

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।

इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, सुरक्षित बचे 50 ग्रामीणों को बस से उनके गांव रवाना किया गया है।

शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे

कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।



नाव में करीब 70 लोग थे सवार

ये हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 60 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था।


गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया। सुबह होने के बाद शनिवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सुरक्षित बचे 50 लोगों को बस से किया गया रवाना

नाव हादसे में सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांव रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, SP दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत CEO जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। ग्रामीणों के साथ खरसिया तहसीलदार और प्रशासन की टीम भी जा रही है।



CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुःख जताया है । सीएम ने रायगढ़ जिला प्रशासन को रेस्क्यू के लिए निर्देश भी दिए थे

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button