छत्तीसगढ़

भाजयुमो नेता ने पत्नी संग खाया जहर, नहीं छोड़ा कोई सुसाइड नोट…

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजयुमो नेता ने अपनी पत्नी के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राकेश गुप्ता (28 वर्ष) ने अपनी पत्नी अंजु गुप्ता (23 वर्ष) के साथ घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. जहर सेवन से पत्नी की घर में ही मौत हो गई, वहीं राकेश की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.इस मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट कमरे से बरामद नहीं हुआ है. परिजनों ने बताया कि राकेश अंबिकापुर में रहा करता था. मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव आया हुआ था, जहां दोनों ने यह कदम उठाया.मामले में डिंडो पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम हो गया है. मौके से किसी प्रकार की कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है. परिजनों से पूछताछ जारी है. दोनों के कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button