राजनीति

क्रॉस वोटिंग से खेला, Chandigarh Mayor Chunav में भाजपा की हरप्रीत कौर ने मारी बाजी

चंडीगढ़, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने जीत दर्ज कर ली है। गुरुवार को हुए मतदान में भाजपा को 19 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को मात्र 16 वोट ही प्राप्त हुए। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की इस जीत में क्रॉस वोटिंग की अहम भूमिका रही।

गौरतलब है कि नगर निगम में भाजपा के पास 16 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं, जबकि एक वोट लोकसभा सांसद का था। ऐसे में भाजपा की जीत को लेकर पहले असमंजस बना हुआ था, लेकिन क्रॉस वोटिंग ने पूरा समीकरण बदल दिया और भाजपा की हरप्रीत कौर बबला मेयर पद पर काबिज हो गईं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button