छत्तीसगढ़

भाजपा युवा मोर्चा को मिला है सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य, रितेश मोहले बने प्रभारी

 रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि मोर्चा को सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य मिला है. हर ज़िले में 11 लोगों की कमेटी बनी है. मोर्चा के हर कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी मिली है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भगत ने बताया कि प्रत्येक मंडल से युवा मोर्चा को पांच बूथ दिया जाएगा, हर बूथ में 200 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है. एक मण्डल में 1500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. रितेश मोहले भाजपा सदस्यता अभियान के लिए युवा मोर्चा प्रभारी बनाए गए हैं. रवि भगत ने बताया कि दिल्ली में 28 अगस्त को समस्त बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक हुई थी. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को सदस्यता अभियान में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए मिस कॉल, नमो एप का सहारा लिया जाएगा. युवा मोर्चा 15 दिनों का प्रवास करते हुए अभियान पूरा करेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button