छत्तीसगढ़

बजट की बीजेपी ने की तारीफ, भूपेश बोले इसमें कुछ नया नहीं

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,65,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. सीएम साय ने बजट की तारीफ की है. वहीं विपक्ष ने इसे निराश करने वाला बजट बताया है.

बजट की तारीफ: मुख्यमंत्री साय ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य के लिए है और हर वर्ग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. सीएम साय ने कहा कि पिछले साल का बजट GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की थीम पर आधारित था और इन चार क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया था. वहीं 2025-26 का बजट GYAN के लिए GATI गति यानी सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, प्रौद्योगिकी, औद्योगिक विकास की थीम पर आधारित है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सुशासन और अभिसरण विभाग वाला पहला राज्य है.

विकास की राह पर छत्तीसगढ़: सीएम साय ने कहा, “यह वर्ष पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी है, जिन्होंने 2000 में छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी. हमने इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देंगे.” सीएम साय ने कहा कि सरकारी कार्यों में प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाएगा.

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले साल एक नई औद्योगिक नीति पेश की, जिसके तहत रोजगार पैदा करने पर ध्यान दिया गया है.

ये ऐसा बजट है जिससे विकास की गति को और ज्यादा रफ्तार मिलेगी – अरुण साव, डिप्टी सीएम

बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ का सर्वांगीन विकास होगा – किरण सिंह देव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बजट बहुत बढ़िया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार मिलेगी – लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री

बजट में कुछ नया नहीं है. बजट से लोगों को निराशा हुई है. पहले ज्ञान पर आधारित बजट था अब गति का क्या हश्र होगा वो देखना है – भूपेश बघेल, पूर्व सीएम

बजट युवाओं को गुमराह करने वाला है. प्रदेश के इतिहास का सबसे खराब बजट कहा जा सकता है. किसान, आदिवासी, मजदूर और युवाओं के लिए इसमें कुछ नहीं है – देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक

बजट पर आमने सामने: कुल मिलाकर बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जहां ओपी चौधरी की तारीफ की है वहीं विपक्ष ने बजट को निराशाजनकर बताकर सरकार को घेरा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button