छत्तीसगढ़

समुदाय विशेष को लेकर भाजपा नेत्री ने दिया भड़काऊ भाषण, FIR दर्ज

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बीते दिनों महिला ने समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस भाषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ BNS की धारा 196 (1-ख), 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

दरअसल, हाल ही में जिले के ग्राम बगीचा में दुर्गा मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को नासिर अली ने बंद कराया था, जिसके बाद हिन्दू संगठन ने हजारों की संख्या में पहुंच कर रैली और आमसभा आयोजित की थी. इसी सभा को संबोधित करते हुए महिला ने समुदाय विशेष को लेकर एक भड़काऊ भाषण दे डाला. उन्होंने अपने भाषण में जशपुर के एक मोहल्ले को मिनी पाकिस्तान कहा था. इस भाषण को लेकर जशपुर के सरवर अली (उम्र 42 वर्ष) ने उनके खिलाफ बगीचा में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने भाजपा नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button