छत्तीसगढ़

10 में से पांच नगरीय निकायों में महिलाओं को प्रत्याशी नियुक्त कर भाजपा ने दिया बड़ा संदेश

रायपुर। एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी एक-तिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है. इस अधिनियम के वास्तविकता में तब्दील होने में भले ही समय हो, लेकिन स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 10 नगरीय निकायों में से पांच पर महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाकर बड़ा संदेश दिया था. जनता ने भी भावनाओं की कद्र करते हुए सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर शहर सरकार में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी भी महापौर पद के लिए भाजपा की महिला प्रत्याशियों में से सबसे बड़ी जीत राजधानी रायपुर में रही, जहां मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति चौबे को 1 लाख 53 हजार 290 मतों के अंतर से पराजित किया. मीनल चौबे को 315835 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 162545 वोट मिले.

भाजपा ने रायपुर जैसी अहम नगरीय निकाय के साथ-साथ दुर्ग, बिलासपुर कोरबा और अंबिकापुर से महापौर पद के लिए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा था. दुर्ग नगर निगम में भाजपा की अल्का बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67 हजार मतों के अंतर से पराजित किया.

इसी तरह से कोरबा नगर निगम में भाजपा की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा तिवारी को 52 हजार मतों के अंतर से पराजित किया. वहीं बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक को 66,179 मतों के अंतर से पराजित कर कड़े संघर्ष की बात कह रहे राजनीतिक पंडितों के मुंह पर तमाचा मारा.

वहीं अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने डॉ. अजय तिर्की के तिलस्म को तोड़ते हुए 11,063 मतों के अंतर से जीत हासिल की. अंबिकापुर नगर निगम एक ऐसा नगर निगम था, जहां के जानकार कांग्रेस की जीत के कयास लगाए हुए थे. लेकिन चुनाव परिणाम ने तस्वीर ही उलट दी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button