कांकेर नगर पालिका में BJP ने ढहाया कांग्रेस का अभेद किला, 5 दशक से राज कर रहे पंजे की पकड़ हुई कमजोर

कांकेर. कांकेर नगर पालिका (Kanker Nagar Palika) में भाजपा ने कांग्रेस के अभेद किले को भेद दिया है. यहां पर भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3807 से मतों से हरा दिया है. यह पहली बार है जब कांकेर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हुआ है. जीत के बाद भाजपा कार्यकताओं ने जश्न शुरू कर दिया है. कांकेर नगर पालिका में 50 साल से कांग्रेस का कब्जा था. लेकिन इस बार शहर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है.
भाजपा के अरुण कौशिक को 10 हजार 309 मत मिले. जबकि कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6 हजार 502 वोट मिले. शहर के 21 वार्ड में से 11 में भाजपा और 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, एक माह के अंदर शहर का विकास दिखने लगेगा.
देखिए वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की सूची
1- उदय नगर – कांग्रेस
2- संजय नगर – भाजपा
3- अलबेला पारा – भाजपा
4- आमापारा – भाजपा
5- शीतलापारा – कांग्रेस
6- शिवनगर – भाजपा
7- महुरबंदपारा – कांग्रेस
8- जवाहरवार्ड – भाजपा
9- श्रीरामनगर – कांग्रेस
10- भडांरी पारा – कांग्रेस
11- माहदेव वार्ड- कांग्रेस
12- मांझा पारा- भाजपा
13- सुभाष वार्ड – भाजपा
14- अन्नपूर्णा पारा- भाजपा
15- एमजी वार्ड – भाजपा
16- शांति नगर – कांग्रेस
17- कंकालिन पारा – कांग्रेस
18- बरदेभाटा – कांग्रेस
19- अघननगर – भाजपा
20- जनकपुर वार्ड – भाजपा
21- राजापारा – कांग्रेस



