छत्तीसगढ़

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, इधर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा

बालोद/गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. पहली घटना में लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग ने बाइक सवार को मौत के मुंह में ढकेल दिया. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना राजिम से सामने आई है, जहां आज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. 

बालोद जिले के बेलौदी गांव से दर्दनाक हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना गुण्डरदेही थाना इलाके का है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना के सामने आए सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवार युवक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे आ जाता है. ट्रक का पहिए युवक के ऊपर से गुजर जाता है, जिससे युवक का सिर बुरी तरह कुचल जाता है.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचानाम कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मानी जा रही है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा

छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है. अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। घटना राजिन के एक पेट्रोल पंप के सामने देर रात हुई है. हादसे में युवक के शरीर की क्षत-विक्षत हालत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, राजिम थाना इलाके का मामला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button