छत्तीसगढ़

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

बीजापुर। जिले में कोतवाली क्षेत्र के महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका सा​थी घायल हो गया। मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी, उम्र 35 वर्षीय है, जो भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। घायल भी उसी गांव का है। एक्सीडेंट की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी है। बता दें बीजापुर में बीते 2 दिनों में 3 एक्सीडेंट हुए, जिसमें दो की मौत हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button