Bigg Boss 19 के घर में हुई पहली फाइट, अशनूर कौर से भिड़ी तान्या मित्तल, इस वजह से कहा- बदतमीज

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है. घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच सीजन की पहली लड़ाई देखने को मिली. जी हां तान्या मित्तल और अशनूर कौर एक दूसरे से भिड़ गई. सोशल मीडिया सेंसेशन ने अपना आपा खोकर उन्हें बदतमीज तक कह दिया.
टेलीविजन का सबसे बड़ा रियालिटी शो बिग बॉस 19, 24 अगस्त से शुरू हो गया है. घर में 16 नए स्टार्स की एंट्री हुई है, जो अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे. इस साल की थीम, “इस बार चलेगी घरवालों की सरकार” पर बेस्ड है. इसे कलर्स और जियोहॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है. इसी बीच घर में झगड़े शुरू हो गए हैं, कोई अंडे के लिए लड़ रहा है, तो कोई किसी को बदतमीज कह रहा है.
तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच हुई तीखी बहस
बिग बॉस 19 के लाइव फीड पर तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी. तान्या ने दावा किया कि उन्होंने घर के सारे काम किए थे, लेकिन उन्हें सम्मान मिलने के बजाय, बहस का सामना करना पड़ा. अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए, तान्या ने कहा कि अशनूर उनसे ‘दस साल छोटी’ होने के बावजूद बेवजह झगड़े कर रही हैं.



